February 26, 2017
0
है कुपथ पर पाँव मेरे
आज दुनिया की नज़र में !

     :१:

पार तम के दीख पड़ता
एक दीपक झिलमिलाता,
जा रहा उस ओर हूँ मैं
मत्त-मधुमय गीत गता,
         इस कुपथ पर या सुपथ पर पर
         मैं अकेला ही नहीं हूँ,
    जानता हूँ क्यों जगत् फिर
    उँगलियाँ मुझ पर उठाता--
मौन रहकर इस शहर के
साथ संगी बह रहे हैं,
एक मेरी ही उमंगें
हो रही है व्यक्त स्वर में.
है कुपथ पर पाँव मेरे
आज दुनिया की नज़र में !

       :२:

क्यों बताऊँ पोत कितने
पार हैं इसने लगाए ?
क्यों बताऊँ वृक्ष कितने
तीर के इसने गिराए ?
          उर्वरा कितनी धरा को
          कर चुकी यह क्यों बताऊँ ?
   क्यों बताऊँ गीत कितने
   इस लहर ने हैं लिखाए
कूल पर बैठे हुए कवि से
किसी दुःख की घड़ी में ?
क्या नहीं पर्याप्त इतना
जानना,गति है लहर में ?
है कुपथ पर पाँव मेरे
आज दुनिया की नज़र में !

अन्य 


0 comments:

Post a Comment

हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविताएं -Harivansh Rai Bachchan's Popular Poetry / Kavitaen

चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में / हरिवंशराय बच्चन ...Harivansh Rai Bachchan समीर स्‍नेह-रागिनी सुना गया / हरिवंशराय बच्चन --...Harivansh...